लखनऊ । माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी उत्तरप्रदेश वापस लाने के डर से रात भर नहीं सोया और खाना भी नहीं खाया। यह रात बाहुबली को खौफ वाली रही। रोपड़ जेल सूत्रों से खबर मिली है कि मुख्तार अपने बैरक में बेचैन दिखा। इतना ही नहीं उसने रात का खाना भी नहीं खाया। जेल सूत्रों की मानें तो यूपी जाने का डर उसके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। वह कभी अपना चश्मा निकलता तो कभी पहन लेता तो कभी उठकर टहलने लगता था। दरअसल, दो सीओ और 100 पुलिसकर्मियों की टीम मंगलवार सुबह बांदा से रोपड़ पुलिस लाइन पहुंची। मुख्तार को रोपड़ से बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है। जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर में ही मुख़्तार को पंजाब पुलिस यूपी पुलिस को सुपुर्द कर देगी। मुख़्तार अंसारी यूपी पुलिस से खौफजदा दिख रहा है। बता दें िक साल 2019 में रंगदारी के एक मामले में पंजाब पुलिस मुख़्तार को बांदा जेल से लेकर गई थी। इसके बाद से दो साल में 8 बार यूपी पुलिस उसे लेने के लिए गई लेकिन मुख़्तार को यूपी भेजने से स्थानीय पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बाद योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से मुख़्तार को दो हफ्ते में यूपी भेजने का आदेश दिया गया। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उनकी जान को खतरा बताया है। इस बारे में अफजाल अंसारी ने कहा कि जिस तरह से सरकार के मंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बयानबाजी कर रहे हैं, उससे कहीं न कहीं शंका पैदा हो रही है। इसी बीच सूचना मिली है कि मुख़्तार की पत्नी ने शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है।
लखनऊ : यूपी वापस के खौफ से रात भर नहीं सोया मुख्तार अंसारी , अपने बैरक में दिखा बेचैन
RELATED ARTICLES
