Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : यूपी में बीडीसी मेंबर को जबरदस्ती वोट डलवाने के लिए...

लखनऊ : यूपी में बीडीसी मेंबर को जबरदस्ती वोट डलवाने के लिए पिता की शवयात्रा से किया किडनैप


लखनऊ । यूपी के पंचायत चुनाव में संत कबीर नगर के एक बीडीसी मेंबर को जबरदस्ती वोट डलवाने के लिए उसे उसके पिता की शवयात्रा से किडनैप कर लिया गया। पुलिस उसे ढूंढ रही थी घर वाले नदी किनारे चिता सजा कर बैठे थे कि बेटा आये तो पिता को मुखाग्नि दे। संत कबीर नगर के ठाठर गांव के अजय पंचायत चुनाव में बीडीसी मेंबर बन गए है। उन्हें अपने ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख को चुनने के लिए वोट देना है।
अजय जिस पार्टी के हिमायती हैं उस पार्टी के लोग उन्हें दूसरे दल वालों से बचाने के लिए वाराणसी ले गए थे। लेकिन जैसे ही उनकी पार्टी वालों को अजय के पिता के गुजरने की खबर लगी उन्होंने उसे पिता के अंतिम संस्कार में जाने के लिए फौरन वापस घर भेज दिया। शुक्रवार दोपहर अजय पिता की शवयात्रा लेकर सरयू किनारे अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। काफी दूर तक वो पिता की अर्थी को खुद कंधा देता रहा। लेकिन एक जगह थक कर जैसे ही उसने अर्थी से कंधा हटाया और पीछे पीछे चलने लगा, तभी कार सवार कुछ लोग उसे अग़वा कर ले गए।
इस कांड के बाद अजय के घर वाले उसके पिता के शव को सरयू तट ले जाने के बजाए, सीधे इलाके के घनघटा थाने पहुंचे और अजय के अपहरण की तहरीर दी।
बाद में अजय के घर वाले उसके पिता का शव लेकर सरयू के घाट पर पहुंचे और इंतजार करते रहे कि शायद अजय किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर आ जाये तो पिता को मुखाग्नि दे। लेकिन अजय नहीं आया।

RELATED ARTICLES

Most Popular