Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : यूपी में डीजीपी की रेस हुई शुरु, 31 वरिष्ठ आईपीएस...

लखनऊ : यूपी में डीजीपी की रेस हुई शुरु, 31 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम भेजे गए


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चन्द्र अवस्थी का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। इस बीच नए डीजीपी की तलाश तेज हो गयी है। राज्य की योगी सरकार ने राज्य में नए डीजीपी का चयन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को 1990 बैच तक के 31 आइपीएस अधिकारियों का ब्योरा भेजा है। आयोग अब सूची में शामिल तीन डीजी के नामों का चयन कर राज्य सरकार को अवगत करायेगा।
सूबे के मौजूदा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को सेवा विस्तार व प्रदेश पुलिस के अगले मुखिया को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। डीजीपी बनने की रेस में वरिष्ठता सूची के आधार पर डीजी नासिर कमाल, मुकुल गोयल, डा. आरपी सिंह, डा. आरके विश्वकर्मा, देवेंद्र सिंह चैहान व आनंद कुमार का दावा मजबूत माना जा रहा है। राज्य सरकार ने जिन अधिकारियों का ब्योरा संघ लोक सेवा आयोग को भेजा है उसमें 1986 से 1990 बैच तक के 31 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। डीजीपी के पद के लिए कम से कम 30 साल की सेवा पूरी करना अनिवार्य होता है। यही वजह है कि 1990 बैच तक के आईपीएस अफसरों की सूची भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular