Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत स्थिर

लखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत स्थिर

-विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा रखी जा रही है कड़ी निगरानी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में कहा, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के रोजाना मापदंडों पर विशेषज्ञ सलाहकारों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शनिवार शाम को अचानक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उन्हें रविवार शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। सीसीएम कार्डियोलॉजी के सीनियर फैकल्टी डॉ नेहरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनकी सेहत से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशक, प्रोफेसर आरके धीमान प्रतिदिन उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।
इससे पहले रविवार को कल्याण सिंह तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के ‘डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान’ में भर्ती कराया गया था। संस्थान के अनुसार, 3 जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। कल्याण सिंह की तबीयत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जानकारी ले रहे हैं। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा सीएम योगी, शाहनवाज हुसैन, यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता अस्‍पताल का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार कल्याण सिंह की सेहत की जानकारी लेते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular