Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ यूनिवर्सिटी में बमबाजी करने वाला एक युवक गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बमबाजी करने वाला एक युवक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। हसनगंज थाना पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी में बमबाजी की थी। 

प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास में भवन निर्माण करा रहे ठेकेदार अखिलेश यादव ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक आरोपित रजत सिंह को धर दबोचा। 

अभियुक्त ने इस बात का भी खुलासा किया है कि यूनिवर्सिटी के छात्र सूरज सिंह, आयुष, सुनील एवं चेतन मालवीय ठेकेदार अखिलेश से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर अभिषेक सिंह ने अपने परिचित निवासी मौर्या भट्ठा के पास जानकीपुरम से देशी बम बनवाकर मंगवाया और ठेकेदार को आतंकित करने के उद्देश्य से विस्फोट किया था। ठेकेदार ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Rajesh Kumar Tiwari

RELATED ARTICLES

Most Popular