Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : युवती को सरेराह थप्पड़ मारने वाले युवक की पुलिस ने...

लखनऊ : युवती को सरेराह थप्पड़ मारने वाले युवक की पुलिस ने तेज की तलाश

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में एक मोटर साइकिल सवार युवक द्वारा युवती को सरेराह थप्पड़ मारने का वीडियो तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेकर हजरतगंज पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर मोटर साइकिल सवार युवक की तलाश शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मीरामार्ग दैनिक जागरण चौराहे का बताया जा रहा है। सार्वजनिक हुए वीडियो में साफ तौर पर यह देखा जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार युवक ने एक युवती से बातचीत के बाद थप्पड़ मारकर भाग गया है। इस दौरान युवक ने युवती को धमकाया भी है। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवती चली गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर गाड़ी का नम्बर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई युवती तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंची है।

RELATED ARTICLES

Most Popular