Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ मेट्रो में यात्रियों का बढ़ने लगा ग्राफ, 21 स्टेशनों के पास...

लखनऊ मेट्रो में यात्रियों का बढ़ने लगा ग्राफ, 21 स्टेशनों के पास मिलेंगी रैपिडो बाइक

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में त्योहारी सीजन के दौरान अब मेट्रो ट्रेन में यात्रियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने लखनऊ के 21 मेट्रो स्टेशनों के पास यात्रियों की सुविधा के लिए रैपिडो बाइक के मौजूद रहने का निर्देश दिया है। ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
यूपीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए फीडर कनेक्टिविटी की तर्ज पर रैपिडो बाइक काम करेगी। उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के 21 मेट्रो स्टेशनों के आस-पास करीब 400 रैपिडो बाइक मौजूद रहेंगी। यात्री अपनी सुविधा अनुसार सुबह 06 बजे से रात 10 बजे तक इसका लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो में यात्रियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। रजिस्टर्ड गो स्मार्ट कार्ड यूजर अब 40 प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए गो स्मार्ट कार्ड को लखनऊ मेट्रो एप पर रजिस्टर्ड करवाना होगा। लखनऊ के चारबाग, विश्वविद्यालय, हजरतगंज और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही कियास्क लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। लखनऊ मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular