Saturday, March 21, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 10 नए रूट...

लखनऊ में 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 10 नए रूट तय

-सिटी परिवहन की बैठक में शनिवार को लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के नए रूट तय

-तीन अन्य रूटों पर ट्रायल के तौर पर चलाई जाएंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ (हि.स.)। सिटी परिवहन ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में करीब 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 10 नए रूट तय कर दिए हैं। इसके अलावा नई इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल के लिए तीन अन्य रूट भी तय किए गए हैं।

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने दुबग्गा और गोमती नगर डिपो के अधिकारियों के साथ बैठक कर शनिवार को लखनऊ में 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 10 नए रूट तय कर दिए हैं। इसके अलावा नई इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल के लिए तीन अन्य रूट भी तय किए गए हैं।

लखनऊ के इन 10 रूटों से होकर चलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें

राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के रूट नम्बर-01 के अंतर्गत इंटीग्रल यूनिवर्सिटी,गुडम्बा, टेढ़ी पुलिया,पॉलिटेक्निक,1090 चौराहा, लोरेटो कॉन्वेंट, आलमबाग बस स्टेशन, अवध हॉस्पिटल और दुबग्गा आते हैं। रूट नम्बर-02 के अंतर्गत विराजखंड, लोहिया अस्पताल, पॉलिटेक्निक, बादशाहनगर, सिंकदरबाग, चारबाग, आलमबाग, पराग डेयरी, आम्बेडकर यूनिवर्सिटी आती हैं। रूट नम्बर-03 के अंतर्गत दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्टनगर, नगरीय परिवहन निदेशालय, अवध बस स्टेशन और शहीद पथ आते हैं। रूट नम्बर-04 के अंतर्गत दुबग्गा, बालागंज, चौक चौराहा, मेडिकल काॅलेज, डालीगंज पुल, हनुमान सेतु, निशातगंज,पॉलिटेक्निक, अवध बस स्टेशन, चिनहट मोड़ आते हैं। रूट नम्बर-05 के अंतर्गत दुबग्गा, सीतापुर बाई पास, खदरा, पक्का पुल, डालीगंज पुल, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ यूनिवर्सिटी, निशातगंज, एचएएल, लोहिया अस्पताल विराजखंड आते हैं।

इसी तरह से रूट नम्बर-06 के अंतर्गत मड़ियाव, इंजीनियरिंग कॉलेज, पुरनिया, कपूरथला, सिकंदरबाग, जीपीओ, चारबाग बस स्टेशन, आलमबाग चौराहा आते हैं। रूट नम्बर-07 के अंतर्गत दुबग्गा, चौक, पक्का पुल, डालीगंज क्रासिंग, इंजीनियरिंग काॅलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, अटल चौराहा, एकेयू यूनिवर्सिटी आती है। रूट नम्बर-08 के अंतर्गत विराजखंड, हुसड़िया चौराहा, पत्रकारपुरम, आम्बेडकर स्मारक, फन रिपब्लिक, बालू अड्डा, सिकंदरबाग जीपीओ, कमांड हॉस्पिटल, लोको मोड़, टेढ़ी पुलिया, आलमबाग चौराहा आते हैं। रूट नम्बर-09 के अंतर्गत दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल चौराहा, चारबाग, हजरतगंज, अर्जुनगंज, दिलकुशा गार्डन, शहीद पथ, आम्बेडकर यूनिवर्सिटी आती है। रूट नम्बर-10 के अंतर्गत गुडम्बा, गाएत्री टेंपिल, टेढ़ी पुलिया, विकासनगर, वायरलेस चौराहा, महानगर ब्वायज, बादशाहनगर, निशातगंज, सिंकदरबाग, बंदरिया बाग, लॉरेटो, छप्पन भोग चौराहा, तेलीबाग और एसजीपीजीआई आते हैं।

ट्रायल के तौर पर चलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों के तीन नए रूट तय

लखनऊ में ट्रायल के तौर पर चलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों के तीन नए रूट निर्धारित किए गए हैं। इसमें पहला रूट दुबग्गा से तेलीबाग, पीजीआई और मोहनलाल गंज है। दूसरा रूट चारबाग से देवा वाया पॉलिटेक्निक और माती है। तीसरा रूट चौक से घंटाघर, दुबग्गा, जेहटा और माल तक है।

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि लखनऊ में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए कुल 13 नए रूट तय किए गए हैं। इनमें से 10 रूटों पर 40 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जबकि ट्रायल के तौर पर चलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए तीन नए रूट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बीकेटी को इलेक्ट्रिक बसों के रूट के अंतर्गत लाया जाएगा। ताकि लखनऊ के प्रमुख मार्गों पर लोगों को सिटी बसों की बेहतर सेवा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular