Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 22 को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

लखनऊ में 22 को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली यह पहली कार्यसमिति की बैठक होगी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी पहली बार उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति का हिस्सा बनेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधान परिषद और नगर निकाय चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यकारिणी की बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार के बाद अब प्रदेश संगठन में भी बदलाव होगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अभी टीम का गठन होना बाकी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रदेश टीम में केवल आंशिक बदलाव किया जाएगा। प्रदेश टीम के जो पदाधिकारी सरकार में शामिल हो गये हैं उनके स्थान पर नई नियुक्ति होगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular