Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 02 जनवरी को रैली करेंगे अरविन्द केजरीवाल

लखनऊ में 02 जनवरी को रैली करेंगे अरविन्द केजरीवाल

लखनऊ (हि.स.)। आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 02 जनवरी को राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में रैली करेंगे। लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल की यह पहली रैली है। आप की उत्तर प्रदेश इकाई रैली की तैयारियों में जुटी है।

इस रैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत का अहसास करायेगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप की इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है। आप ने इस रैली को रोजगार गारंटी रैली नाम दिया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि इस रैली में प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है और कार्यकर्ता आ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने का आहवान किया है लेकिन संख्या का दावा हम नहीं कर सकते। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रोजगार के मुद्दे पर प्रमुख रूप से बात करेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular