Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ में होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ (हि.स.)। आरोग्य भारती का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार लखनऊ में होगा। कानपुर रोड स्थित सीएमएस परिसर में 07-08 और 09 अक्टूबर को अधिवेशन संपन्न होगा। अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रान्तों के प्रांतस्तर व इसके ऊपर के 650 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अधिवेशन स्थल पर ही प्रतिनिधियों के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

अधिवेशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राकेश पंडित व राष्ट्रीय महासचिव डा. सुनील जोशी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य और आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. अशोक वार्ष्णेय अधिवेशन को संबोधित करेंगे।

आरोग्य भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सह संयोजक डा. संग्राम सिंह ने मंगलवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि 07 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। अधिवेशन का भव्य उद्घाटन 08 अक्टूबर को होगा, जबकि समापन 09 अक्टूबर को होगा।

आरोग्य भारती स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ ग्राम और स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर देशभर में काम करने वाला अखिल भारतीय संगठन है। अधिवेशन में आरोग्य भारती की दशा और दिशा पर चर्चा होगी। संगठन के वर्तमान कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा होगी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular