Friday, April 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों...

लखनऊ में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया

लखनऊ (हि.स.)। परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम अब रंग लाने लगी है। इसी क्रम में लखनऊ के कान्हा उपवन में स्कूली बच्चों ने गुरुवार को रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कान्हा उपवन के स्कूली बच्चों ने गुरुवार को शिक्षकों के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चे हेलमेट अवश्य लगाए, निर्धारित बस स्टैंड पर ही बस पर चढ़े, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नही करें जैसे पोस्टर हाथों में लिए थे। रैली के दौरान बच्चों ने कान्हा उपवन के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस मौके पर शिक्षिका मीनू, स्नेह, रूपा एवं रवि मौजूद रहे हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular