Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में सीएनजी और ई-बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी, सर्वे शुरू

लखनऊ में सीएनजी और ई-बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी, सर्वे शुरू

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में सीएनजी और ई-बसें (इलेक्ट्रिक) अगल-अलग रूटों पर चलेंगी। इसके लिए पहले चरण का सर्वे शुरू हो गया है।

सिटी ट्रांसपोर्ट ने इलेक्ट्रिक बसें और सीएनजी बसों के रूट अलग-अलग करने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसमें लखनऊ से लम्बे रूटों पर सीएनजी और शहर के भीतर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। इससे दैनिक यात्रियों को सस्ते किराये में शहर के भीतर एसी इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिल सकेगी। फिलहाल मंडलायुक्त के आदेश पर पहले चरण में नए रूटों पर सिटी बसें चलाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय मंडलायुक्त की ओर से लिया जाएगा।

सिटी परिवहन के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज शर्मा ने गुरुवार को बताया कि पहले चरण में नए रूट चिह्नित किए गए हैं। इसमें चारबाग से मवैया, आलमबाग थाना, जेल रोड, बंगला बाजार, तेलीबाग, उतरेटिया, औरंगाबाद, बिजनौर होकर चंदावल तक है। करीब 30 किलोमीटर रूट पर आठ सिटी बसें चलाने की तैयारी है। लखनऊ में फिलहाल 200 सिटी बसें चल रही हैं। इसमें 140 इलेक्ट्रिक और 60 सीएनजी सिटी बसें हैं। इन बसों से रोजाना करीब 50 हजार लोग सफर करते हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular