Friday, February 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में सिपाही को टक्कर मारने वाला फरार कार चालक गिरफ्तार

लखनऊ में सिपाही को टक्कर मारने वाला फरार कार चालक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात को अपनी ड्यूटी कर रहे यातायात सिपाही को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ घंटे के बाद फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने सोमवार को यह बताया कि रविवार की रात काे थाना कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित बारा बिरवा चौराहे पर यातायात सिपाही अमित कुमार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान विपरित दिशा से तेज रफ्तार से आई कार ने सिपाही को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कार को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन चालक कार लेकर भागने में सफल रहा।

कृष्णानगर थाना की पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की खोजबीन शुरू कर दी। सोमवार की सुबह चालक अभिषेक दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। उसके खिलाफ थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular