लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल प्रशासन सभी पेंशनरों के बेहतर इलाज के लिए उमीद हेल्थ कार्ड जल्द ही शिविर लगाकर बनाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अब तक लखनऊ मंडल में 18,505 पेंशन धारकों में से छह हजार लोगों के यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड (उमीद कार्ड) बनवा दिए हैं। बाकी 12,505 पेंशनरों का उम्मीद कार्ड जल्द ही शिविर लगाकर बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का कहना है कि पेंशनरों की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। सभी रेलवे पेंशनरों के बेहतर उपचार के लिए उम्मीद हेल्थ कार्ड शिविर लगाकर बनाया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
रेलवे द्वारा उमीद कार्ड की सुविधा रेलवे कर्मचारियों और पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्ड रेलवे कर्मी और उनके परिजनों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें यूनिक नम्बर होता है। आधार कार्ड की तरह इसमें रेलवे कर्मचारी और उसके पूरे परिवार का ब्योरा होगा। इस कार्ड के माध्यम से रेलवे कर्मचारी किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे।
दीपक
