Thursday, February 19, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में सभी प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों पर पुन: कोविड व्यवस्था लागू - जिलाधिकारी

लखनऊ में सभी प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों पर पुन: कोविड व्यवस्था लागू – जिलाधिकारी

लखनऊ (हि.स.)। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि लखनऊ में सभी प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों पर कोविड से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। इसके लिए कोविड से जुड़ी व्यवस्था को पुन: लागू किया जाता है। 

जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन अनिवार्य किया जाये। समस्त कार्य क्षेत्र, प्रतिष्ठान पर बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगायी जाये। सेनेटाइजर का उपयोग सभी व्यक्ति स्वयं करें। प्रतिष्ठान की तरफ से भी प्रवेश द्वार पर ही सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाये। 
उन्होंने कहा कि सभी बड़े प्रतिष्ठान व कार्यालयों पर कोविड डेस्क बनाया जायेगा, जिससे कोविड 19 प्रकरणों पर प्रभावी रोकथाम लगायी जा सके। जनपद में कोविड के मामले बढ़ने के कारण रक्षात्मक कदम उठाना जरुरी है। 
उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्यादातर प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर रजिस्टरो की जांच में पाया गया है कि आने जाने वाले लोगों का पूर्ण विवरण नहीं है। इस दौरान दूसरे राज्यों से आये लोगों का भी विवरण नहीं प्राप्त हो सका। जबकि पूर्व में कोविड के नियमानुसार रजिस्टरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये थे। जिसे ज्यादातर प्रतिष्ठानों ने नहीं माना। 
बता दें कि लखनऊ में कोविड के मामले में सामान्य स्थिति से बढ़ते हुए क्रम में बढ़ोत्तरी हुई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्ती से कोविड नियमों को पालन कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किये है। बीते 24 घंटें में लखनऊ में चौबीस से अधिक कोविड मरीज मिले हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular