Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में सफाई का हाल जानने निकले शहरी विकास मंत्री, सफाई कर्मियों...

लखनऊ में सफाई का हाल जानने निकले शहरी विकास मंत्री, सफाई कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

लखनऊ(हि.स.)। ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री ए.के. शर्मा रविवार सुबह अचानक रोड पर सफाई व्यवस्था देखने निकल गये और कई जगह जाकर सफाई कर रहे कर्मियों का हाल-चाल लिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। एक-एक सफाईकर्मी से अनौपचारिक बात कर अपने काम को उत्साह से करने की प्रेरणा दी।

शहरी विकास मंत्री श्री शर्मा रविवार को सुबह ही वगैर सूचना के लखनऊ के गोमतीनगर और हजरतगंज इलाकों में अपने लाव लश्कर के साथ टहलते रहे। इस दौरान जहां भी सफाईकर्मी मिले, वहां गाड़ी रोककर सफाई कर्मियों से बात की और उनका उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का उत्साह वर्धन करने मात्र से कार्य में गति आ जाएगी। उनको प्यार चाहिए, जो अक्सर लोग नहीं देते। हकीकत यह है कि हमारे स्वास्थ्य का मूल कारक वही हैं। वे सफाई करते हैं, तभी हम स्वच्छ वातावरण में रह पाते हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular