-महंगा पेट्रोल इस्तेमाल करने से अच्छा है कि वो पैसा जनसेवा मे लगाया जाए
लखनऊ। पेट्रोल व डीज़ल दामों की बढ़ोतरी के कारण विपक्षी पार्टियां देश भर में अपने-अपने तरीके से विरोध दर्ज करवा रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने समाजवादी रसोई के माध्यम से विरोध दर्ज कराते हुए बैलगाड़ी से ट्रामा सेंटर पहुंचे। खाने के कैरट को बैलगाड़ी में ही रखकर ले जाया गया। रसोई संचालक विकास यादव ने कहा कि देश को इस बीजेपी सरकार ने भारी संकट में ला दिया है। हर ओर महंगाई की मार है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहें हैं। इतना महंगा पेट्रोल इस्तेमाल करने से अच्छा है कि वो पैसा जनसेवा मे लगाया जाए।
विकास यादव ने कहा कि बैलगाड़ी एक प्रतीक है कि इस सरकार ने देश को सालों पीछे ढकेल दिया है। आधुनिकरण के युग मे इंसान बैलगाड़ी पर आ गया है, लेकिन ये सरकार चाहे जितनी मुश्किलें पैदा कर दें, जनता की सेवा में सपा की मुहीम नहीं रुकेगी। जब सेवा को संकल्प माना है तो कोई विपत्ति इसे रोक नहीं सकती। बैलगाड़ी से पहुंची समाजवादी रसोई ने केजीएमसी गेट नंबर- 1 पर अपने स्थाई स्टाल पर लोगों को भोजन वितरण किया। साथ ही लोगों से पेट्रोल-डीजल के दामों पर सवाल भी किए। जिसपर जनता ने कहा कि सिर्फ पेट्रोल ही नहीं हर ओर महंगाई है। रसोई ने ट्रामा सेंटर में भी नियमित भोजन वितरण किया। रोज़ की तरह भारी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन वितरण के दौरान लखनऊ बार महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’, अनुराग यादव, विरेंद्र यादव, शैलेंद्र लोधी, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहें।
लखनऊ में सपा नेताओं का अनोखा विरोध, बैलगाड़ी से किया भोजन वितरण
RELATED ARTICLES
