Friday, February 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में सक्रिय शातिर चेन स्नैचर्स गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में...

लखनऊ में सक्रिय शातिर चेन स्नैचर्स गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

-दोनों अपराधी पैर में गोली लगने से हुए है घायल

कानपुर(हि.स.)। नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो शातिर अपराधी घायल हुए हैं। घायल अपराधियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली से घायल अपराधी लखनऊ शहर में सक्रिय चेन स्नैचर्स गिरोह के सदस्य हैं। यह जानकारी रविवार को अपर पुलिस उपायुक्त साउथ अंकिता शर्मा ने दी।

एडीसीपी साउथ ने बताया कि पकड़े गए दोनों शातिर स्नैचर्स में एक राजू वर्मा है और दूसरा राहुल शर्मा है। इससे पूर्व भी दोनों जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई आपराधिक मुकदमें है। राजू वर्मा के खिलाफ 12 और राहुल शर्मा के खिलाफ 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ शहर में सक्रिय एक शातिर चेन स्नैचर्स गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। वर्तमान में लखनऊ के बाहर दूसरे जनपदों में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। बीते दिनों नौबस्ता और बर्रा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों में वृद्धि हो गई थी। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने शातिर गिरोह का खुलासा करने एवं गिरफ्तार करने वाली टीम को पचास हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

अंकिता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एसीपी नौबस्ता और थाने की संयुक्त पुलिस टीम से दोनों अपराधियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों चेन स्नैचर पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राम बहादुर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular