लखनऊ(हि.स.)। बरगद की पूजा अर्थात वट सावित्री व्रत के एक दिन पहले बाजारों में रौनक बढ़ी और कोविड कर्फ्यू के कारण 7 बजे से पूर्व बाजार में लोगों ने पूजन सामग्रियों की खरीदारी की।
लखनऊ के डालीगंज बाजार में बरगद की डंठल, घोटन, खरबूजा की खरीदारी करने निकले लोगों को बरगद के पेड़ के डंठल 10 प्रति और खरबूजा 40 किलो के रेट में बिकती हुई मिली। बाजार में खरीदारी के लिए पूजा सामग्रियों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखाई दी।
डालीगंज की तरह ही सदर बाजार, आलमबाग बाजार, गोमती नगर विस्तार बाजार, चौक और टेढ़ी पुलिया बाजार में भी पूजन के लिए जमकर खरीदारी हुई।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को पड़ने वाला यह पर्व महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाएं सुबह से व्रत रखकर बरगद की पूजा करती है। लखनऊ के साथ ही प्रदेश में 10 जून को गुरुवार के दिन पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिष बटुकनाथ के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन वृषभ राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु विराजमान होंगे। इससे वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है और इससे वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा।
लखनऊ में वट सावित्री की पूजा से पहले बाजार में बढ़ी रौनक
RELATED ARTICLES
