लखनऊ (हि.स.)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरहा जमील ने बताया कि 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ दीवानी कचहरी, कलेक्ट्रेट लखनऊ पारिवारिक न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण एवं जनपद की समस्त तहसीलों में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
बताया कि यातायात सम्बन्धी चालानों को ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान कर घर बैठे ही निस्तारण करा सकते हैं। बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क सम्बंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बन्धित प्रकरण, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउन्स के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व/चकबन्दी/श्रम वाद, चालानी वाद, शमनीय प्रकृति के क्रिमिनल वाद का निस्तारण किया जाना प्रस्तावित है।
दीपक
