Monday, March 16, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ में लिव इन रिलेशनशिप में महिला की गोली मारकर हत्या

 लखनऊ में लिव इन रिलेशनशिप में महिला की गोली मारकर हत्या

लखनऊ (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के मूल निवासी ऋषभ सिंह ने लखनऊ के पैराडाइज अपार्टमेंट में रिया गुप्ता नामक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। अपार्टमेंट के सी ब्लाक के दूसरे तल में स्थित फ्लैट में दोनों लिव इन रिलेशनशीप में रहते थे। घटना के बाद ऋषभ ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पहुंचकर पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया।

सुशांत गोल्फ सिटी के प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव के अनुसार मृतक महिला रिया गुप्ता के पति की मौत हो चुकी है और वह अपने बच्ची के साथ पैराडाइज अपार्टमेंट में रहती थी। ऋषभ से उसकी मुलाकात एक सार्वजनिक स्थान पर हुई थी। इसके बाद से दोनों ही लिव इन में रहने लगे थे। विवाद होने के बाद ऋषभ ने अवैध असलहे का प्रयोग कर रिया को दो गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि एक गोली सिर और दूसरी गोली महिला के सीने में लगी हुई हैं। ऋषभ के आत्मसमर्पण करने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फारेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनीत जायसवाल ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की घटना के संबंध में सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक महिला के परिवारजनों से जानकारी जुटायी जा रही है। घटना करने वाले युवक और मृतक महिला के पूर्व इतिहास को खंगाला जा रहा है। मृतक महिला के परिजन की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular