Tuesday, February 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में लागू धारा 144 का सख्ती से पालन करें पुलिस :...

लखनऊ में लागू धारा 144 का सख्ती से पालन करें पुलिस : जेसीपी

लखनऊ(हि.स.)। आगामी त्योहार और 19 सितम्बर से विधानसभा सत्र शुरू होगा। इसको ध्यान में रखते हुए राजधानी में 10 अक्टूबर तक के लिए धारा 144 लागू की गई है।

जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने मंगलवार को बताया कि पुलिस धारा 144 को सख्ती से पालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जेसीपी ने बताया कि 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा व चेहल्लुम, गांधी जयंती, श्रीराम नवमी, विजय दशमी समेत अन्य त्योहार शामिल हैं। 19 सितम्बर से विधानसभा सत्र शुरू होगा। इसके चलते शहर में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। ऐसे में शहर में धारा 144 लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी धरना प्रदर्शन, आयोजन नहीं होगा। इसके लिए अनुमति लेनी होगी। वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान विधानभवन के आसपास ट्रैक्टर ट्रॉली, घोड़ागाड़ी, बैलगाड़ी, भैंसा गाड़ी, तांगा, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेंडर, हथियार समेत अन्य सामान लेकर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular