Wednesday, March 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में रात दस बजे से पहले कराएं होलिका दहन-डीके ठाकुर

लखनऊ में रात दस बजे से पहले कराएं होलिका दहन-डीके ठाकुर

लखनऊ (हि.स.)। होली के त्योहार को लेकर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने राजधानी के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस रंग के त्योहार को कोविड-19 का पालन करते हुए मनाया जाये। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ गया है। इसको ध्यान में रखते हुए होली का त्योहार मनाया जाये। कहा कि त्योहार के चलते बाजारों में ज्यादा लोगों की संख्या देखी जाती है। ऐसे में कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए सभी नागरिक मास्क, सैनिटाइजर और दो गज दूरी का पालन करें। 
उन्होंने यह भी कहा कि होली और शब-ए-रात एक दिन पड़ रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपील की है कि दस बजे से पहले होलिका दहन कर ली जाये। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि जबरदस्ती किसी को भी रंग न लगाया जाये। धार्मिक स्थलों पर रंग न फेंके। शराब पीकर मोटर साइकिल मत चलाये। स्टंटबाजी न करें। 
संवेदनशील इलाके में हो रही पैनी नजर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि त्योहार को मद्देनजर शहर के संवेदनशील इलाको में पुलिस बल को तैनात करते हुए गश्त किया जा रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के लिए जो भी ठोस कदम उठाने है, वो उठाये जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular