Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में मिली बेसुध हालत में महिला, गला रेतकर हत्या का प्रयास

लखनऊ में मिली बेसुध हालत में महिला, गला रेतकर हत्या का प्रयास

लखनऊ(हि.स.)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को झाड़ियों में बेसुध हालत में एक महिला मिली। गले में धारदार हथियार से रेतने के निशान मिले हैं। आशंका है कि महिला की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक, झाड़ियों में सोमवार को बेसुध हालत में एक महिला मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गले में रेतने के निशान और शरीर में कई जगहों पर चोटें मिली हैं। महिला ने बताया कि पारा इलाके में स्थित मायके से शाम को सहेली संग निकली थी। उसकी सहेली ने जूस में कुछ मिलाकर पिलाया था। इससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर मोहनलालगंज इलाके के ईट भट्टे के पास सड़क किनारे खून से लतपथ हालत में पड़ी मिली। वहीं, बेटी के लापता होने पर मां ने रात में पारा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मां की शिकायत के बाद भी गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी। घटना की जानकारी पर एसीपी और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज करा रहे हैं।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular