लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ की कैण्ट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक, सराजेनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह चुनाव जीत गये हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं नौ सीटों में पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को बढ़त बनी हुई हैं।
लखनऊ की कैण्ट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने सपा का प्रत्याशी राजू गांधी को भारी मतों से हरा दिया। भाजपा के सरोजनी नगर के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने सपा के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा से बढ़त बनाते हुए अंतिम राउंड में जीत हासिल की।
लखनऊ उत्तर सीट पर सपा की प्रत्याशी पूजा शुक्ला 13238 मतों से बढ़त बनायी हुई है। पूजा के पीछे भाजपा के प्रत्याशी नीरज बोरा है। लखनऊ मध्य सीट पर सपा के रविदास महरोत्रा अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता से बढ़त बनाये हुए हैं।
लखनऊ पूर्व में आशुतोष टंडन ने 20 हजार वोटों से बढ़त बनायी हुई है और जीत के करीब हैं। बीकेटी सीट पर भाजपा के योगेश शुक्ला 4316 वोटों से सपा के प्रत्याशी से बढ़त बनाये हुए हैं।
लखनऊ पश्चिम सीट पर भाजपा और सपा की कांटे की टक्कर है और इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव अपने निकट प्रतिद्वंदी सपा के अरमान खान से दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने मलिहाबाद सीट पर भी बढ़त बनायी हुई है, यहां से जयादेवी 8362 वोटों से आगे चल रही हैं।
मोहनलालगंज सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी अमरेश आगे हैं, किंतु सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज कम ही अंतर से पीछे हैं।
शरद
