Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में बोले शेखर सुमन, फिल्म सिटी बनने से बिहार के कलाकारों...

लखनऊ में बोले शेखर सुमन, फिल्म सिटी बनने से बिहार के कलाकारों को भी होगा लाभ

लखनऊ, 14 जनवरी (हि.स.)। फिल्मों के साथ टीवी सीरियल में अभिनय कर चुके अभिनेता शेखर सुमन गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने उप्र में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। साथ ही यह भी कहा कि यूपी में फिल्म सिटी बनने से यहां के अलावा बिहार के कलाकारों को फायदा मिलेगा।
शेखर सुमन ने बताया कि शुक्रवार को होने जा रहे पॉलिटिकल एंड म्यूजिकल प्रोगाम के लिए यहां पहुंचे हैं। इसमें देश के प्रसिद्ध कवियों और शायरों की कविताएं पढ़ी जाएंगी। अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं से लेकर जाहिर साहेब की नज्मे पढ़ी जाएंगी। इस कार्यक्रम में बड़े नेताओ से लेकर कई कवी, शायर, कलाकार और नेता भी शामिल  होंगे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे शेखर सुमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यहां पर लोगों ने दूर से ही सेल्फी खीचीं।कोरोना ने घर में किया सबको कैद
पत्रकार के एक सवाल में शेखर सुमन ने कहा कि देश की वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये थे। इस वजह से अपने लोगों के बीच का जो एक लगाव था वो लगभग खत्म हो गया था। जो कुछ बचा भी था वो सोशल मीडिया के जरिए था, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से कनेक्शन खत्म हो गया था। लखनऊ में जो ये प्रोग्राम हो रहा है। एक अच्छी पहल है, जिसमे उन्हें शामिल होने का मौका मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular