Tuesday, March 24, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में बेकाबू कार नाले में गिरी, चार दोस्तों की मौत

लखनऊ में बेकाबू कार नाले में गिरी, चार दोस्तों की मौत

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया

लखनऊ (हि.स.)। बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार को एक बेकाबू कार नाले में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। एक घायल है। पुलिस ने इनकी पहचान करते हुए घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि थाना सैरपुर को सूचना मिली कि चौकी ऊदू फारसी के अंतर्गत ग्राम नरहपुर के नाले में एक कार गिरी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हादसे के बाद मारुति स्टीम आधी पानी में डूब गई थी। पानी में डूबने और गंभीर चोट लगने से संदीप यादव, निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और राकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं सत्यम पांडे घायल हो गया है। उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि संदीप के पिता अमरनाथ यादव उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर हैं। नीलामी की सरकारी कार से संदीप यादव अपने दोस्त निखिल शुक्ला, राकेश, अंकित श्रीवास्तव और सत्यम पांडे सैरपुर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। नरहरपुर गांव में नाले के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बेकाबू होकर कार नाले में जा गिरी। पानी में डूबने से उन सभी की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular