Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो, तीन की मौत

 लखनऊ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बोलेरो, तीन की मौत

-मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ (हि. स.)। राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आधी रात के बाद फ्लाईओवर से एक बोलेरो नीचे गिर गयी। खबर है कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular