Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में प्रेमिका के बाद प्रेमी का शव फांसी पर लटका मिला

लखनऊ में प्रेमिका के बाद प्रेमी का शव फांसी पर लटका मिला

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र इलाके में सोमवार को युवती का शव मिलने के बाद मंगलवार को उसके प्रे​मी का शव फांसी पर लटका पाया गया है। युवती घर से पैसे लेकर प्रेमी के साथ भागी थी। वहीं, दोनों मृतकों के परिवारों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। 

बंथरा के भौकापुर का मजरा लाउखेड़ निवासी महेश के 16 वर्षीय बेटे का शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी पर लटका पाया गया। इससे पहले सोमवार को 18 वर्षीय सविता का शव उसके घर से दूर जामुन के पेड़ से लटका पाया गया था। घर से लेकर गई जेवर भी पुलिस को शव के पास ही मिले थे। परिजनों के मुताबिक सविता और शिवम दोनों  घर से भागे थे। 

बेटे की मौत के बाद परिजनों ने सविता के परिवारवालों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, युवती के पिता ने शिवम और उसके पिता पर उसकी की बेटी हत्या कर शव लटका जाने का आरोप लगाया था।
बंथरा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के मुताबिक अभी तक जांच में पता चला है कि सविता और शिवम का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को युवती अपने  प्रेमी के घर बैठी हुई थी। तभी युवती के भाई ने देखा तो जमकर फटकार लगाई। इस दौरान लड़के के घरवालों से भी कहासुनी हुई। वहीं, देर रात युवती घर से जेवर लेकर प्रेमी के साथ भाग गयी थी। लेकिन अब दोनों के शव फांसी पर लटके मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular