Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में पैसों के लालच में की थी राम प्रसाद की हत्या,...

लखनऊ में पैसों के लालच में की थी राम प्रसाद की हत्या, दो गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। बिजनौर थाना क्षेत्र में 26 सितम्बर को मिले युवक राम प्रसाद के शव के मामले में पुलिस ने दो युवकों गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने रुपये लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या की थी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनित जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 26 सितम्बर की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान चौधरी मोहल्ला कस्बा निवासी राम प्रसाद (35) के रूप में की। पत्नी गायत्री की लिखित तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से युवक की मृत्यु का कारण पता चला।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अभियुक्त गढ़ी मोहल्ला कस्बा निवासी रामू लोधी और रामकुमार उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग राम प्रसाद से पहले परिचित थे। कुछ माह पहले उसने 18 बिस्वा जमीन बेची थी, जिसमें उसे 30 लाख रुपये मिले थे। राम प्रसाद अपनी जेब में अच्छी खासी रकम लेकर घूमता था। 25 सितम्बर को इसे हथियाने के लालच में पहले राम प्रसाद को पहले ठेके पर ले जाकर शराब पिलायी।

इसके बाद तीनों हसीनपुरवा के पीछे नाले के पास गये, जहां उसकी जेब में रखे 21 हजार रुपये छीन लिए थे। रामप्रसाद के विरोध करने पर दोनों ने मिलकर पहले उसकी शर्ट से गला दबाया और बाद सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी। अभियुक्तों के पास से कुछ रुपये बरामद हुए है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular