Friday, March 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में नए वाहनों के फैंसी नम्बरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

लखनऊ में नए वाहनों के फैंसी नम्बरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में दो और चार पहिया नए वाहनों के फैंसी नम्बरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस बार नई सीरीज यूपी 32 एमजेड से शुरू हुई है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में दो और चार पहिया नए वाहनों के फैंसी नम्बरों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस बार नई सीरीज यूपी 32 एमजेड से शुरू हुई है।

उन्होंने बताया कि दो और चार पहिया नए वाहनों के लिए फैंसी नम्बरों के इच्छुक आवेदक अब ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। फैंसी नम्बरों के लिए नीलामी प्रक्रिया परिवहन विभाग की वेबसाइट पर होगी। पंजीकरण कराने वाले आवेदक ही नीलामी में भाग ले सकेंगे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular