Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में धू-धूकर जल गई नगर बस, देर में पहुंची फायर ब्रिगेड

लखनऊ में धू-धूकर जल गई नगर बस, देर में पहुंची फायर ब्रिगेड

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक बस जलकर राख हो गई थी।

यह हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े बजे के करीब का बताया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत चलायी जा रही नगर बस सवारियों को लेकर दुबग्गा के सीतापुर बाईपास पर पहुंची थी। बस में एक-एक करके यात्री उतर रहे थे, तभी अचानक बस में आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचायी।

इस बीच क्षेत्रीय लोग बस की आग को देखकर फौरन फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी। काफी देर बाद जब फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग लगने से बस पूरी तरह से जल चुकी थी। खबर लिखे जाने तक अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं मिली है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular