Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में दिनदहाड़े ज्वैलर्स दुकान में लूट, कर्मचारी को मारी गोली

लखनऊ में दिनदहाड़े ज्वैलर्स दुकान में लूट, कर्मचारी को मारी गोली

लखनऊ(हि. स.)। अलीगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप पर धावा बोल दिया। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण को दो गोली मार दी। गम्भीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा कपूरथला में है। उसके पास ही तिरुपति ज्वैलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार को भी दुकान खुली थी। दोपहर करीब दो बजे के दरमियान मोटर साइकिल सवार आये बदमाशों ने ज्वैलर्स दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान बदमाशों ने कर्मचारी श्रवण कुमार को दो गोली मारी।

इधर दिन दहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की घटना से हड़कम्प मच गया। सर्राफ व्यापारियों ने इस पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। मांग है कि जल्द ही पुलिस लुटेरों को पकड़े वर्ना बड़ा आंदोलन किया जायेगा। घटना की जानकारी पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, उनके यहा लूट हुई है कितने का सामान लूटा गया है इसका आकलन अभी किया जा रहा है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular