Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, एक ने...

लखनऊ में ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

– ट्रेन ड्राइवर ने बताया- महिला ने बेटों संग कूदकर दी है जान

लखनऊ (हि. स.)। महानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला और उसके दो बेटे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती दूसरे बेटे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी।

निशातगंज के वाल्दा कॉलोनी में एकता बिल्डिंग निवासी शशिभूषण की पत्नी मधु गुप्ता (36) दो बेटे आन्य भूषण (08) और ढाई वर्षीय अमित भूषण रहते हैं। फातिमा रेलवे क्राॅसिंग के पास मधु अपने दोनों बच्चों संग ट्रेन की चपेट में आ गई। पति ने बताया कि रोजाना की तरह पत्नी सुबह आठ बजे के करीब बेटे आन्य को निशातगंज स्थित सीएमएस स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी। साथ में ढाई साल का बेटा अमित भी था।

उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी ने दोनों बेटों संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। हादसे के संबंध में जो जानकारी मिली है, जिस ट्रेन से यह घटना हुई है, वह पटरियों की जांच करने वाली ट्रेन थी। ड्राइवर ने बताया कि महिला पटरी किनारे खड़ी थी तो कई बार हॉर्न दिया और जैसे ट्रेन पास पहुंची वह अचानक से कूद गई। उसके बाद ट्रेन रोककर ड्राइवर ने जानकारी रेलवे को दी। महानगर थाना के उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular