Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में छाने लगी नवरात्रि की रौनक, शनिवार को होगी तृतीया-चतुर्थी तिथि...

लखनऊ में छाने लगी नवरात्रि की रौनक, शनिवार को होगी तृतीया-चतुर्थी तिथि की एक साथ पूजा

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में नवरात्रि की रौनक छाने लगी है। भक्त कहीं देवी मंदिरों में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो कहीं अपने घरों में ही रहकर श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ कर देवी की स्तुति कर रहे हैं। भक्तों ने नवरात्रि की द्वितिया तिथि, शुक्रवार को आदि शक्तिमाता के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। भक्तों ने माता के इसी विग्रह के दर्शन किए। मंदिरों में फूलों-मेवों सहित विभिन्न ढंगों से माता का श्रृंगार किया गया। तृतीया और चतुर्थी तिथि दोंनों की पूजा इस साल शनिवार को एक साथ ही की जाएगी। कारण यह है इस बार चतुर्थी की हानि है।

लखनऊ में छाने लगी नवरात्रि की रौनक, शनिवार को होगी तृतीया-चतुर्थी तिथि की एक साथ पूजा

शहर में नवरात्रि की रौनक छाने लगी है। यहां निशातगंज, चौक, इंदिरानगर सहित अन्य क्षेत्रों में माता की पूजन सामग्री की दुकाने सजीं हुई हैं। दुकानों पर लहराती रंग-बिरंगी चुनरियां लोगों क ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। उधर देवी मंदिरों में भी भक्त दर्शन के लिए जा रहे हैं। मंदिरों से माता की जयकारों की आवाजें, घंटे की आवाज भक्तों को अपनी ओर खींच रही है। बख्शी का तालाब स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिर में द्वितीय तिथि को माता का श्रृंगार श्वेत रंग में किया गया गया। ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी मंदिर में माता का श्रृंगार सुनहरे रंग में किया गया। भक्तों ने माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन किए। चौपटियां स्थित संदोहन देवी में भक्तों ने माता को कमल के पर विराजित स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर के व्यवस्थापक अनूप मिश्रा ने बताया कि भक्तों को पंचमेवों का प्रसाद दिया गया। इसके महिलाओं ने देवी के भजन किए।

अलीगंज स्थित स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र के आचार्य पं. एस.एस.नागपाल ने बताया कि शनिवार को तृतीया और चतुर्थी दोंनों तिथियों की पूजा की जाएगी। इस बार चतुर्थी तिथि की हानि है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 7ः48 मिनट तक तृतीया है। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular