Sunday, March 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में छाई क्रिसमस की रौनक, सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च में तैयारियां...

लखनऊ में छाई क्रिसमस की रौनक, सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च में तैयारियां पूरी

चर्च में मास्क लगाकर आना है जरूरीे, मेम्बर को ही हॉल में दिया जाएगा प्रवेश

लखनऊ( हि.स़.)। लखनऊ में क्रिसमस को लेकर चर्च में सजावट का काम पूरा कर लिया गया। प्रभु के जन्म की झांकी सजाई गई। इसके अलावा अन्य जरूरी तैयारियां पूरी की गई। कोरोना को देखते हुए कैथेड्रल चर्च में मास्क लगाकर आना जरूरी है। चर्च में लोगों का आना भी शुरू हो गया था। उधर बाजारों में भी क्रिसमस की रौनक छाई । हजरतगंज में क्रिसमस ओर नए साल को लेकर चहल-पहल बढ़ गई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित लखनऊ हजरतगंज स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च में शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गई थी। सजावट का काम जोरों पर चल रहा था। इसके अलावा चर्च परिसर में प्रभु यीशु की जन्म पर सजाई जाने वाली झांकी भी पूरी ली गई थी। चर्च परिसर में बड़े-बड़े चित्रों में भी प्रभु के जन्म को दर्शाया गया है।

कैथेड्रल चर्च के फॉदर डोनाल्ट डिसूजा ने बताया कि क्रिसमस पर चर्च में मास्क पहन कर आना जरूरी है। बिना मास्क के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हॉल में चर्च के मेम्बर ही आकर प्रार्थना कर सकेंगे। बाकी लोग परिसर के खाली जगह पर ही प्रार्थना करें।

इसके अलावा शहर के एबीसी चर्च सहित अन्य जगहों पर कैरल्स गीत गाए जा रहे हैं। लोग खुशी मना रहे हैं। शहर की बाजारों में सेंटा क्लाज की लाल और सफेद फर लगी ड्रेस भी मिल रही है। राजधानी के हजरतगंज में खास तौर क्रिसमस पर चहल-पहल बढ़ गई है। युवक-युवतियां घूमने आ रहे हैं। अब यह नजारा नए साल तक रहेगा ।

शैलेंद्र मिश्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular