लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में होली के रंगों के बीच दुकानों पर पहुंची लाजवाब, सतरंगी, स्वादिष्ट और कई नामों वाली गुझिया की मिठास ने लोगों के चेहरें पर मुस्कान जीत ली है। होली के दिन रंग-गुलाल खेलने के बाद एक दूसरे को गुझिया खिलाने के लिए लोग गुझिया की जमकर खरीदारी कर रहें हैं।
होली की शुभकामनाएं देने में गुझिया की भूमिका किसी से कम नहीं रही है। गुझिया जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है, इस बार लखनऊ की मिठाई की दुकानों पर अग्रिम मांग (एडवांस बुकिंग) में खरीदी जा रही है। बाजारों में तीन सौ रुपये प्रति किलो से लेकर आठ सौ रुपये प्रति किलो मूल्य तक की गुझिया बाजार में उपलब्ध हैं।
शहर में अलीगंज, डालीगंज, चौक, आलमबाग, मानकनगर की मिठाई की दुकानों पर गुझिया के लिए अग्रिम राशि जमा है। जो बताता है कि गुझिया खाने, खिलाने के शौकीन लोगों की संख्या में कहीं कमी नहीं आयी है। गोमती नगर क्षेत्र की दुकानों पर रौनक दूसरी प्रकार की है और यहां की दुकानों पर चासनी वाली गुझिया की मांग ज्यादा है।
शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों पर सुंदर और आकर्षण डब्बों में परोसे जाने वाली गुझिया और भी चार चांद लगा रही है। सुंदर डब्बे में बेचे जाने वाली गुझिया की मात्रा भले ही कम हैं लेकिन इसी मांग जबरदस्त है। एक दूसरे को गुझिया देने के लिए सुंदर डब्बों में बंधी गुझिया ही लोगों को सर्वाधित भाती हैं और इसके लिए दुकानों पर भीड़ हो रही है।
लखनऊ में ही छप्पन भोग मिठाई की दुकान पर आजकल बाहुबली गुझिया सुर्खियां बंटोरे हुए है। यह एक गुझिया 12 सौ रुपये की हैं। इसका वजन एक किलो पांच सौ ग्राम है। इसी तरह बेबी गुझिया, केसरिया गुझिया, सेवईं गुझिया के मध्य बुलडोजर गुझिया भी आ गयी है। आलमबाग में मिठाई की दुकान पर ये गुझिया आर्डर पर बनी है।
शरद
