Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर फायरिंग, भाई-बहन घायल

लखनऊ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर फायरिंग, भाई-बहन घायल

लखनऊ(हि.स.)। ठाकुरगंज थाना इलाके में शुक्रवार को घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से भाई-बहन घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह दौलतगंज निवासी मोनू की गाड़ी खड़ी करने को लेकर मनोज मिश्र से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद मनोज ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मोनू और उसकी बहन घायल हो गये। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मनोज ने फायरिंग की है। इसमें भाई-बहन घायल हुए हैं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular