Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में खोए 51 मोबाइल सर्विलांस सेल ने किए बरामद, स्वामियों को...

लखनऊ में खोए 51 मोबाइल सर्विलांस सेल ने किए बरामद, स्वामियों को किया सुपुर्द

लखनऊ(हि.स.)। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन की सर्विलांस सेल ने बुधवार को खोए 51 मोबाइल फोन को उनके स्वामियों तक पहुंचाया। खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर स्वामियों ने पुलिस कमिश्नरेट का आभार प्रकट किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी डॉ. एच चन्नप्पा ने बताया कि तमाम लोगों ने अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत थानों में दर्ज करायी थी। इसकी ढूंढने की जिम्मेदारी सर्विलांस सेल को सौंपी गई थी। बुधवार को सर्विलांस सेल ने 51 मोबाइल फोन को खोज निकाला और उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोया हुआ मोबाइल मिलने के बाद स्वामियों ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कार्यों की सरहना की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular