Friday, February 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में कोरोना का कहर फैमिली बाजार और यूनिक बाजार सील

लखनऊ में कोरोना का कहर फैमिली बाजार और यूनिक बाजार सील


लखनऊ । कोरोना पॉजिटिव मिलने पर रिंग रोड स्थित खुर्रमनगर में फैमिली बाजार व यूनिक बाजार को सील कर दिया गया है। दोनों बाजारें 150 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। फैमिली बाजार में ही कल्याण ज्वैलर भी है। इसे भी सील कर दिया गया है। फैमिली बाजार में काम कर रहे 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूनिक बाजार में सात कर्मचारी पॉजिटिव मले हैं। जिलाधिकारी के आदेश में जोनल अधिकारी चन्द्र शेखर यादव के नेतृत्व में नगर निगम जोन सात की टीम ने दोनों को सील कर दिया है। सीलिंग के दौरान जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा जोन सात की ओर से बिना मास्क लगाए 54 लोगों को खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। 8750 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान दस लोगों को मास्क भी बांटा गया। उधर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार व प्रवर्तन अधिकारी कर्नल सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में अमीनाबाद में अभियान चलाया गया। यहां पर बिना मास्क वालों पर कार्रवाई करते हुए 9500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। आलमबाग 1350 रुपए तथा पुरनिया, इंजीनिरिंग चौराहा व राम राम बैंक चैराहा पर 25000 रुपए जुर्माना वसूला गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular