Tuesday, January 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में केशव मौर्या बोले- राम, कृष्ण, विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ...

लखनऊ में केशव मौर्या बोले- राम, कृष्ण, विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ…

– श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समय लगाते थे यह नारा

– रामकथा का श्रवण करने पहुंचे थे उप मुख्यमंत्री

– ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में किया था रामकथा का आयोजन

लखनऊ (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार को लखनऊ में एक मंच से कहा कि राम, कृष्ण और विश्वनाथ तीनों मंदिर लेंगे एक साथ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, जिसकी वजह से 500 वर्ष बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हुए। अभी दो दिन पहले एएसआई की रिपोर्ट भी सामने आई है, जो उन्होंने देखी है। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने हाथ उठाकर मंच से हर-हर महादेव का जयकारा लगाया।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में अखिल ब्रम्हांड के नायक रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में रामकथा का आयोजन किया था। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज रामकथा का वाचन कर रहे थे। रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रामकथा का श्रवण करने पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री मौर्या ने भरे मंच से कहा कि राम, कृष्ण और विश्वनाथ तीनों मंदिर लेंगे एक साथ। केशव ने कहा कि हम कुछ भी भूले नहीं हैं। पुरानी समय को याद करते हुए कहा कि वे बचपन में आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री के तौर पर भी काम किए हैं। आगे कहा कि श्रीराम जन्मभूमि का जब आंदोलन शुरू हुआ उस समय यह नारा लगाते थे- राम, कृष्ण, विश्वनाथ तीनों मंदिर लेंगे एक साथ।

कमलेश्वर शरण/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular