Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में कायस्थ हुंकार रैली की घोषणा, जुटेंगे नामचीन चेहरें

लखनऊ में कायस्थ हुंकार रैली की घोषणा, जुटेंगे नामचीन चेहरें

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, संगत पंगत एवं कायस्थ नामधारी संगठनों की ओर से लखनऊ के गोमती तट पर तीन दिसम्बर को कायस्थ हुंकार रैली होने जा रही है। कायस्थों के अधिकार और सम्मान के लिए हो रही कायस्थ हुंकार रैली में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भाजपा के संरक्षक मंडल के सदस्य आरके सिन्हा सहित तमाम नामचीन चेहरें भाग लेंगे।

लखनऊ के गोमती नदी के किनारे उत्तराखंड लॉन में तीन दिसम्बर सुबह 11 बजे कायस्थ हुंकार रैली का आयोजन होगा। देशरत्न डा.राजेन्द्र प्रसाद की 137वीं जयंती पर होने जा रही रैली में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से कायस्थ समाज के नामचीन चेहरों को जुटना होगा। रैली की तैयारियों को लेकर राजाजीपुरम के कोठारी बंधु चौराहे के निकट भाजपा के नेता सौरभ श्रीवास्तव के आवास पर एक बैठक हो चुकी है। इसके अलावा जनपद स्तर पर सूचनाओं का क्रम जारी है।

लॉन बुकिंग होने के बाद से देश के विभिन्न मुद्दों पर कायस्थ समाज की राय ली जा रही है। कायस्थ समाज अपने प्रबुद्ध, राजनीतिक, व्यवसायी चेहरों को मंच तक लाने की कोशिश में जुटा है।

कायस्थ हुंकार रैली में जुटने वाले चेहरों में भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य छोटे राजनीतिक दलों के नाम भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ये रैली अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसके बाद कायस्थ समाज का रुख स्पष्ट होगा। फिलहाल रैली का प्रचार प्रचार के लिए स्नेह निमंत्रण पत्र, सोशल मीडिया पर प्रचार और वार्ताएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular