Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प

 लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस नेता आक्रोश दिखाई पड़े। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से काली पट्टी बांधकर सड़क पर मार्च निकाला और जीपीओ पर प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान हजरतगंज चौराहे के पास कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच सड़क पर झड़प हुई।

कांग्रेस नेताओं का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के निर्णय को गलत ठहराया और सड़क पर मार्च निकालते हुए गुस्सा व्यक्त करने का प्रयास किया। हजरतगंज चौराहे से पहले राजभवन के सामने शांति व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस नेताओं को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसी नेताओं को बलपूर्वक रोकते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया। करीब एक घंटे के राजनीतिक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं को ब्रज वाहन में लादकर इको गार्डन भेजा गया। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में कुछ कांग्रेस नेता मामूली रुप से चोटिल हो गए।

जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं में नसीमुद्दीन सिद्दकी और अन्य को भी हिरासत में लेकर ब्रज वाहन से इको गार्डन भेज दिया गया। लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular