Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लखनऊ में कल्याण सिंह के हजारों-लाखों समर्थक आज भी - कौशल किशोर

 लखनऊ में कल्याण सिंह के हजारों-लाखों समर्थक आज भी – कौशल किशोर

लखनऊ(हि.स.)। केन्द्र सरकार में आवासन और शहरी कार्य के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि वर्तमान समय में बाबू जी कल्याण सिंह के जीवन से जुड़े हजारों-लाखों लोग, समर्थक लखनऊ में हैं। आज भी श्रद्धेय कल्याण सिंह के समर्थक उनकी जयंती को मन से मनाते हैं।

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कल्याण सिंह संकल्पित व्यक्ति रहे, जो निर्णय कर लेते थे उस पर अडिग रहते थे। उन्हें निर्णय करने के बाद कोई हिला नहीं सकता था। कल्याण सिंह को उनसे जुड़े लोग सदैव ही याद करते हैं। देश व प्रदेश में लाखों की संख्या में उनके समर्थक हैं। लखनऊ से उनका गहरा जुड़ाव था, यहां उनके साथ राजनीति में सक्रिय रहे कई कार्यकर्ता आज भी मिल जायेंगे।

इस अवसर पर कल्याण सिंह के जीवन से जुड़े कई किस्सों पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने प्रकाश डाला। बतौर मुख्यमंत्री रहते हए कल्याण सिंह के कई निर्णयों की कौशल किशोर ने चर्चा आज की।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular