Thursday, March 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ में कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, यात्रियों को...

लखनऊ में कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन, यात्रियों को घंटो परेशानी का करना पड़ा सामने

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के पास काकोरी में कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में सप्तक्रांति एक्सप्रेस बंट गई। इस हादसे में बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह हादसा तब हुआ जब आनंदविहार से बिहार के मुज़्ज़फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, गार्ड की सूचना पर 1 किलोमीटर दूर ट्रेन को रोका गया। इस दौरान ट्रेन का आधा हिस्सा पीछे ही छूट गया था। फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दरअसल, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ आती है और 10 मिनट रुकने के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर चली जाती है। सूत्रों के मुताबिक काकोरी स्टेशन पर आते ही दो कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक से खुल गई। जिसकी वजह से आधी गाड़ी बीच से अलग होकर आगे निकल गई। आधी पीछे रह गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद इसकी जानकारी रेलवे अफसरों को दी गई। रेल अफसर अन्य स्टाफ से लगातार संपर्क में रहे और ट्रेन को फिर से जोड़कर फिर से रवाना किए जाने तक हर पल की सूचना लेते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रेन ज्यादा स्पीड में रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular