लखनऊ(हि.स.)। डालीगंज क्षेत्र में कपड़ा बैक की शुरूआत हुई। क्षेत्र में स्थित श्री माधव मंदिर की संस्था श्री राधा माधव सेवा संस्थान की ओर कपड़ा बैंक की शुरूआत हुई।
संस्थान के सदस्य मनीष गुप्ता ने बताया कि ठंड में कपड़ों की खास तौर पर जरूरत होती है। इसी को देखते हुए संस्थान की ओर कपड़ा बैंक की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद को बुधवार को पुराने कपड़ों का विरतण डालीगंज पुल, हनुमान सेतु मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर मार्ग पर किया गया। उन्होंने बताया कि जल्दी ही लखनऊ के प्रमुख बाजारों, मंदिरों, गुरुद्वारा के बाहर नेकी की दीवार बनायी जाएगी, जिसमें लोग अपने पुराने कपड़े जरूरतमंद के लिए रख सकेंगे।
अनुराग साहु ने बताया कि शहर के प्रमुख मंदिरों बाजारों में कही नेकी की दीवार बनाई जाएगी। दीवार पर खूंटियां लगा दी जाएगी। जो व्यक्ति अपने पुराने कपड़ों को दान करना चाहता है वह उन्ही खूंटी पर जाकर अपने कपड़े टांग देगा और कोई भी जरूरतमंद उन खूंटियों से कपड़ा ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद हम हम बता देंगे। कपड़ा देने वाला खुद ही जाकर उसे कपड़ा दे दे।
अनुराग ने बताया कि अपने पास कपड़े इकट्ठा नहीं करेंगे, क्योंकि उनका वितरण ठीक तरह से नहीं हो पाता है। अंततः वह कपड़े बरबाद ही हो जाते हैं। उन्होंने बताया इस शहर में यह अपनी तरह का पहला बैंक है। ठंड में सबकी कपड़ों की जरूरत पूरी हो जाए, यही कपड़ा बैंक खोलने का उद्देश्य है।
