लखनऊ (हि.स.)। जिला प्रशासन ने बुधवार को एक उप जिलाधिकारी, दो अपर नगर मजिस्ट्रेट और दो तहसीलदारों को इधर से उधर किया है।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर एक उप जिलाधिकारी,दो अपर नगर मजिस्ट्रेट और दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें सबसे पहले सिद्धार्थ को उपजिलाधिकारी बीकेटी से हटाकर सरोजनी नगर भेजा गया है। गोविन्द मौर्या को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) से उप जिलाधिकारी बनाकर बीकेटी की जिम्मेदारी दी है। बृजेश तिवारी को अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) को अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। इसके अलावा आनंद तिवारी को तहसील सदर से हटाकर तहसीलदार बीकेटी और बृजेन्द्र उपाध्याय को तहसीलदार बीकेटी से सदर भेजा गया है।
दीपक
