लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साउथ सिटी पुलिस चौकी के सामने फुटपाथ पर लगी दुकानों में आग लग गई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
पीजीआई के रायबरेली रोड पर उतरेठिया चौराहे के ठीक पहले सड़क किनारे कुछ लोगों की दुकानें हैं। मंगलवार को संदिग्ध हालातों में दुकानों में आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर राहगीरों ने दमकल विभाग को सूचित किया। लेकिन फायर स्टेशन दूर होने पर घटनास्थल के पास आईनॉक्स शापिंग माल में लगे उपकरणों की मदद से कर्मचारियों और राहगीरों ने आग बुझाई। आग से करीब 12 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। अख्तर अली के बकरे भी जलकर मर गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
दीपक
