Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ: मूर्ति विसर्जन के दौरान गोमती नदी में चार श्रद्धालु डूबे, दो...

लखनऊ: मूर्ति विसर्जन के दौरान गोमती नदी में चार श्रद्धालु डूबे, दो लापता

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को मूर्ति विसर्जन के दौरान चार लोग डूब गए। इनमें से दो लोग लापता होने की खबर आ रही है, जिनकी तलाश में पुलिस और गोताखारों की टीम लगी हुई है।

नवरात्र के नवमी के दिन कई जगहों पर मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान मड़ियांव के अयाम घैला पुल के पास लोग मूर्ति विसर्जन को पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान गोमती नदी में चार लाेग डूब गए। इनमें दो लोगों को तो बचा लिया गया है, लेकिन दो अन्य डूब गए। घटना की जानकारी पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस गोताखोरों की मदद लेकर डूबे लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular